PM Modi के आध्यात्मिक गुरु स्वामी Vishvesha Teertha का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
ABP News Bureau | 29 Dec 2019 11:38 AM (IST)

कर्नाटक के पेजावर मठ के प्रमुख स्वामी विश्वेश तीर्थ का निधन हो गया है. आज सुबह साढ़े नौ बजे उन्होंने उडुप्पी में अंतिम सांस ली. येदुरप्पा सरकार ने स्वामी विश्वेश तीर्थ का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का एलान किया है. पीएम मोदी ने उनसे गुरु पूर्णिमा के मौके पर आखिरी मुलाकात का जिक्र करते हुए निधन पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, ''उडुपी श्री पेजावर मठ के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामी उन लाखों लोगों के दिल और दिमाग में हमेशा रहेंगे जो उन्हें अपना मार्गदर्शक मानते हैं. वे सेवा और आध्यात्म के पुरोधा थे. वे एक न्यायपरक और दयाभाव रखने वाला समाज बनाने के लिए निरंतर कार्यशील रहे. ओम शांति.''