Unnao Case: पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे Swami Prasad Maurya, कहा- कानून की धज्जियां उड़ाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
ABP News Bureau | 07 Dec 2019 05:47 PM (IST)

उन्नाव की बेटी चल बसी. आखिरी दम तक जीने की ख्वाहिश लिए और जिंदा रहने की हर कोशिश करते हुए वो चल बसी. वो करीब सालभर से अपने इंसाफ के लिए अकेले लड़ती रही. गुनहगारों और सिस्टम दोनों से अकेले ही डटकर मुकाबला करती रही. लेकिन सांसों ने ऐन वक्त पर उसका साथ छोड़ दिया. आज पीड़ित के घर पहुंचे यूपी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे. उन्होंने कहा कि कानून की धज्जियां उड़ाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.