Lock Down: घर पहुंचने के लिए पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर रहे फैक्ट्री के कर्मचारी
ABP News Bureau | 25 Mar 2020 11:28 PM (IST)

भारत में कोरोना की कड़ी तोड़ने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिनों तक पूरे देश की जनता को घर पर ही रहने के लिए कहा है. आज लॉकडाउन का पहला दिन है.
वैशाली में एक फैक्ट्री के कर्मचारी लॉकडाउन की वजह से फंस गए हैं. इनकी फैक्ट्री बंद हो गई है और मालिक ने भी इनकी मदद करने से इनकार कर दिया है. ये सारे कर्मचारी पैदल ही अपने घर के लिए निकल चुके हैं क्योंकि परिवहन का कोई साधन नहीं है. ये सभी लोग यूपी के फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं और सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करने वाले हैं.