झारखंड के गिरिडीह में CAA समर्थकों पर पथराव
ABP News Bureau | 12 Jan 2020 08:46 PM (IST)

देश भर में नागरिकता को लेकर बवाल थम नहीं रहा है. पक्ष और विपक्ष दोनों में प्रदर्शन हो रहे हैं. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष कुछ करले हम शरणार्थियों को नागरिकता देकर रहेंगे. झारखंड के गिरिडीह में CAA के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी तो उस पर मौलाना आजाद चौक पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया. देखते ही देखते तनाव बढ़ गया. पथराव का पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.