'हमने सारे जरूरी कदम उठाए हैं'- पिज्जा डिलीवरी बॉय मामले पर साउथ दिल्ली के DM Brijmohan Mishra
ABP News Bureau | 16 Apr 2020 03:36 PM (IST)

दिल्ली में पिज्जा डिलीवरी बॉय के कोरोना संक्रमण मामले पर एबीपी न्यूज ने साउथ दिल्ली के डीएम बृजमोहन मिश्रा से बातचीत की है. उन्होंने कहा है कि हमने संक्रमण रोकने के लिए सारे जरूरी कदम उठाए हैं. रेस्त्रां को सील कर दिया गया है. डिलीवरी बॉय के साथ काम करने वालों को भी क्वारन्टीन कर दिया गया है.