Jamia Case: मामले की जांच के लिए जामिया पहुंची SIT
ABP News Bureau | 18 Feb 2020 06:06 PM (IST)

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हिंसा की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की SIT आज जामिया पहुंची है. पुलिस टीम में एक एसीपी, केस के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर और कुछ दूसरे पुलिस कर्मी मौजूद हैं. कल ही हिंसा के मामले में JNU के छात्र शरजील इमाम को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया. सूत्रों का कहना है कि उसी मामले में कुछ जगहों पर तलाशी लेने के मकसद से पुलिस आज गयी है.