मध्यस्थता पर क्या बोले Shaheen Bagh के प्रदर्शनकारी? देखिए
ABP News Bureau | 18 Feb 2020 08:01 PM (IST)

शाहीन बाग प्रदर्शन पर बैठे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जो आएगा हम उनसे बातचीत करेंगे और अपनी बात रखेंगे, लेकिन सड़क किसी भी कीमत पर खाली नहीं करेंगे. लोगों का कहना है की दिक्कत पुलिस की वजह से हो रही है. सड़क के एक हिस्से से ट्रैफिक को निकाला जा सकता है लेकिन पुलिस ने जानबूझकर पूरी तरीके से सड़क को बंद किया है. दिल्ली में ऐसे कई जगह है जहां पर मेट्रो का काम होने के चलते सड़क के एक तरफ से बंद कर दी जाती है तो फिर हमें हटने को क्यों कहा जा रहा है? जब तक सीएए और एनआरसी वापस नहीं लिया जाता तब तक हम सड़क से नहीं हटेंगे.