Shaheen Bagh Case: आज से बातचीत की हो सकती है शुरुआत, पिछले 67 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन
ABP News Bureau | 19 Feb 2020 12:19 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद दिल्ली के शाहीन बाग पर आज संवाद की औपचारिक शुरुआत हो सकती है. इस मसले पर ताजा अपडेट ये है कि सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त दोनों वार्ताकार आज दोपहर को शाहीन बाग जा सकते हैं. संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन इस मामले के वार्ताकार हैं. ये दोनों लंच के बाद शाहीन बाग जा सकते हैं.