बच्चों से सुनिए- Shaheen Bagh प्रदर्शन की वजह से उन्हें क्या हो रही दिक्कतें?
ABP News Bureau | 18 Feb 2020 12:54 PM (IST)

शाहीन बाग प्रदर्शन की वजह से सड़कों पर जाम की समस्या हो रही है. ABP न्यूज संवाददाता सुरभि काक ने जाम की समस्या को लेकर सरिता विहार और मदनपुर खादर के इलाके के कई बच्चों से बातचीत की. इन बच्चों ने बताया कि, उन्हें घंटो बस में बैठना पड़ता है. उनकी पढ़ाई पर बहुत असर पड़ रहा है. न केवल बच्चे बल्कि टीचर भी शाहीन बाग की सड़क बंद होने से खासे परेशान नजर आए.