Satyendar Jain ने Corona को दी मात, अस्पताल से डिस्चार्ज
एबीपी न्यूज़ | 26 Jun 2020 06:54 PM (IST)

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. 22 जून को ही खबर आई थी कि सत्येंद्र जैन को प्लाज्मा थेरेपी थेरेपी दी जा चुकी है, जिसके बाद उनका बुखार पहले से कम हो गया था. वहीं उन्हें सांस लेने में भी पहले जितनी दिक्कत नहीं आ रही है.