साईं बाबा के जन्मस्थान विवाद पर कल फैसला संभव, उद्धव ठाकरे ने बुलाई है बैठक
ABP News Bureau | 19 Jan 2020 10:15 PM (IST)

साईं बाबा के जन्मस्थान विवाद को लेकर आज शिर्डी शहर बंद रहा. मंदिर में दर्शन तो खुले थे लेकिन श्रदालुओं को खाने-पीने रहने में अच्छी खासी परेशानी हुई. विरोध को देखते हुए उद्धव सरकार जागी है. अब इस बारे में आखिरी फैसला सोमवार को लिया जाएगा.