वाराणसी के मंदिरों में रेप आरोपियों को नहीं मिलेगी एंट्री, चिपकाए गए पोस्टर
ABP News Bureau | 12 Dec 2019 11:09 AM (IST)

वाराणसी में मंदिरों के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि रेप आरोपियों का मंदिर में आना बैन कर दिया गया है, वहीं बागपत में रेप पीड़ित के घर के बाहर धमकी भरा पोस्टर चिपकाया गया है, पोस्टर में लिखा गया है कि अगर कोर्ट में उन्होंने गवाही दी तो उनका भी वही हाल होगा जो उन्नाव की रेप पीड़ित का हुआ था. पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर उसी आरोपी को गिरफ्तार किया है, जोकि रेप के मामले में जेल गया था. पुलिस के मुताबिक, रेप पीड़ित लड़की और आरोपी दोनों एक ही गांव के हैं और रेप की वारदात दिल्ली में हुई थी.