Ram Mandir Trust की आज शाम 5 बजे होगी बैठक, ट्रस्ट सदस्यों में होंगे नृत्य गोपाल दास और चंपत राय
ABP News Bureau | 19 Feb 2020 10:33 AM (IST)

दिल्ली में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज पहली बैठक है. इस बैठक में आज ट्रस्ट के अध्यक्ष और सचिव का चुनाव होना है. इस बैठक में राम मंदिर निर्माण के लिए तारीख का एलान होगा. ट्रस्ट की पहली बैठक शाम को 5 बजे शुरू होगी. बैठक के लिए अयोध्या से राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास खासतौर पर दिल्ली आ रहे हैं.