कर्फ्यू के दौरान तीन जिले पार कर संगरुर पहुंची पंजाबी सिंगर कौर बी, आइसोलेशन में होने की बात को नकारा
ABP News Bureau | 12 Apr 2020 12:31 PM (IST)

पंजाब में कर्फ्यू लगा हुआ है. इस कर्फ्यू के दौरान पंजाबी सिंगर कौर बी तीन जिले पार कर संगरुर पहुंच गई. पंजाब के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि वो आइसोलेशन में हैं, जबकि एबीपी न्यूज से बातचीत में कौर बी ने आइसोलेशन में होने की बात को खारिज कर दिया है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर कौर बी कर्फ्यू के दौरान कैसे एक शहर से दूसरे शहर जा रही थीं क्योंकि सरकार को इस बारे में कुछ पता ही नहीं है.