Punjab Seed Scam: मंत्री Sukhjinder Randhawa बोले- आरोपी कारोबारी पहले अकाली दल में था शामिल
ABP News Bureau | 27 May 2020 02:46 PM (IST)

पंजाब में बीज घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. राज्य की कैप्टन अमरिंदर सरकार में सहकारिता मंत्री सुखजिंदर रंधावा के करीबी कारोबारी लक्की किसानों को मंहगी दर पर अनधिकृत तौर पर बीज बेचने के आरोप में घिरे हैं. कारोबारी को बीज बेचने की मान्यता भी नहीं मिली हुई थी.
सुखजिंदर रंधावा ने इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि आरोपी कारोबारी पहले अकाली दल में शामिल था.