Jama Masjid में CAA के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 02:00 PM (IST)

दिल्ली की जामा मस्जिद पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है. नमाज़ी बिल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. इस बीच भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए हैं. पुलिस ड्रोन कैमरों से इलाके की निगरानी कर रही है. जामा मस्जिद के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे.