दिल्ली के जोर बाग में CAA NRC के खिलाफ प्रदर्शन, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को रिहा करने की मांग
ABP News Bureau | 27 Dec 2019 02:43 PM (IST)

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ दिल्ली के जोरबाग में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री निवास की तरफ कूच कर दिया है. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है.