Priyanka Gandhi ने Meerut एसपी के बयान पर BJP को घेरा
ABP News Bureau | 28 Dec 2019 12:40 PM (IST)

मेरठ के एसपी सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 20 दिसंबर को मेरठ में हिंसा हुई. उपद्रवियों को खदेड़ते हुए मेरठ एसपी सिटी अखिलेश नारायण एक गली में घुसे और फिर जो कुछ उन्होंने कहा वो वायरल हो गया. वीडियो वायरल हुआ तो अब उनको सफाई देनी पड़ रही है. कह रहे हैं कि कुछ लड़के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे जिसके बाद ऐसा कहा गया. एसपी के बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरा है.. प्रिंयका ने कहा है कि भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है.