Jama Masjid के बाहर CAA NRC के खिलाफ हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन, देखिए क्या है लोगों की मांग?
ABP News Bureau | 27 Dec 2019 03:09 PM (IST)

आज जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन में किसी तरह की हिंसा न हो इसके लिए पुलिस ऐहितयातन कदम उठा रही है. मुजफ्फरनगर में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है तो गोरखपुर में पैरा मिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च किया. पुलिस प्रशासन ने पर्चे बांट कर लोगों से शांति की अपील की. पिछले शुक्रवार को नागरिकता कानून के विरोध में जुमे की नमाज के बाद ही हिंसा फैली थी.