Patiala Case: निहंगों को पकड़ने के लिए पुलिस का कमांडो ऑपरेशन जारी, बरामद किए हथियार
ABP News Bureau | 12 Apr 2020 02:18 PM (IST)

पंजाब के पटियाला जिले में आज निहंग सिखों के एक समूह ने हमला कर एक पुलिसकर्मी के हाथ काट डाले जबकि अन्य तीन पुलिस वालों को घायल कर दिया. पुलिस ने इस मामले में 7 निहंगों को गिरफ्तार किया है. निहंगों को पकड़ने के लिए पुलिस का कमांडो ऑपरेशन जारी है. घायल पुलिसवालों का इलाज चल रहा है.