चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
कोरोना जांच के लिए नोएडा की कंपनी ने बनाया 'रैपिड टेस्टिंग किट', सिर्फ 5-10 मिनट में आएगा रिजल्ट
ABP News Bureau | 19 Apr 2020 10:00 AM (IST)

कोरोना वायरस की महामारी के बीच सबसे बड़ा सवाल टेस्टिंग किट को लेकर है. भारत में पर्याप्त मात्रा में टेस्ट किट उपलब्ध ना होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. लेकिन अब नोएडा की एक कंपनी ने रैपिड टेस्ट किट तैयार कर ली है. इस टेस्ट किट की सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी कीमत बेहद कम होगी.
कंपनी का कहना है कि अभी उन्होंने बाजार के लिए इस किट की कीमत तय नहीं की है, लेकिन इसकी कीमत हर हालत में ₹1000 से भी बेहद कम होगी. इस किट को आईसीएमआर की मंजूरी भी मिल गई है.
कंपनी का कहना है कि अभी उन्होंने बाजार के लिए इस किट की कीमत तय नहीं की है, लेकिन इसकी कीमत हर हालत में ₹1000 से भी बेहद कम होगी. इस किट को आईसीएमआर की मंजूरी भी मिल गई है.