Lockdown के दौरान लखनऊ में नहीं दी जाएगी कोई ढील
ABP News Bureau | 25 Apr 2020 01:54 PM (IST)

गृहमंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ आज से दुकानें खोलने के आदेश दिए हैं. लेकिन इन शर्तों के साथ दुकानें खोलने पर दुकानदार असमंजस में हैं. दुकानें खोलने का फैसला केंद्र ने राज्य सरकार पर छोड़ा है. यूपी की लखनऊ की बात करें तो यहां कोई रियायत नहीं दी जाएगी. डीएम ने स्पष्ट किया है कि यहां लॉकडाउन के दौरान कोई ढील नहीं दी जाएगी.