Nizamuddin Markaz Case: मुंबई से जमात में आए 442 लोगों की हुई पहचान, Quarantine की तैयारियां शुरू
ABP News Bureau | 01 Apr 2020 05:55 PM (IST)

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज मामले में मुंबई से आए 442 लोगों की पहचान पुलिस ने कर ली है. बता दें कि हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज में 8 से 10 तारीख तक तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने के लिए दो हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे. इसमें देश के अलग-अलग राज्यों और विदेश से कुल 1830 लोग मरकज में शामिल हुए, जबकि मरकज के आसपास व दिल्ली के करीब 500 से ज्यादा लोग थे. तब्लीगी जमात के इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा विदेशी लोगों के शामिल होने की खबर है.