CAA के समर्थन में मुस्लिम समुदाय ने निकाली रैली
ABP News Bureau | 30 Dec 2019 08:30 AM (IST)

नागरिकता बिल पर हिंसक विरोध प्रदर्शन से परे दिल्ली के मादीपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोदी सरकार के समर्थन में रैली निकाली. इस रैली का आयोजन बीजेपी की तरफ से किया गया था...मकसद था समाज को हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश देना... संसद से नागरिकता कानून पास होने के बाद से इसका सबसे ज्यादा विरोध मुस्लिम समाज की की तरफ से ही हो रहा है. ऐसे में अगर ये समाज भय और भ्रम से मुक्त होकर कानून का साथ देता है तो ये सरकार और बीजेपी के लिए राहत की खबर है.