'इधर भी मरना है, रास्ते में भी मरना है'- भरी गर्मी में मुंबई से पैदल ही गांव लौट रहे यूपी के मजदूर | Lockdown
ABP News Bureau | 22 Apr 2020 12:58 PM (IST)

कोरोना की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है. लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूरों की हालत बेहद खराब हो गई है. इन मजदूरों से काम भी छिन गया और रहने का ठिकाना भी. ये मजदूर भरी गर्मी में बिना किसी साधन के भूखे-प्यासे अपने गांव लौट रहे हैं. इनका कहना है कि इधर भी मरना है और रास्ते में भी मरना है.