स्कूटी पर 60 घंटे और 1400 किलोमीटर की दूरी तय कर बेटे को घर वापस लाई मां
ABP News Bureau | 11 Apr 2020 02:01 PM (IST)

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में लॉकडाउन की वजह से फंसे बेटे को वापस घर लाने के लिए तेलंगाना में रहने वाली 50 वर्षीय रजिया बेगम ने 60 घंटों तक 1400 किलोमीटर का सफर तय किया. रजिया पेशे से स्कूल टीचर हैं. इनके पति का 12 साल पहले निधन हो गया था.