Moradabad: मनाही के बावजूद ईद के आयोजन में जुटी भीड़, SP विधायक पर लगा आरोप
ABP News Bureau | 23 May 2020 10:59 AM (IST)

यूपी के मुरादाबाद में रमजान के अलविदा जुमे के मौके पर एसपी विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस दौरान भारी मात्रा में भीड़ जुट गई. सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की धज्जियां उड़ाई जाने लगी और प्रशासन और पुलिस के लोग चुपचाप खड़े थे.
पत्रकारों ने जब विधायक से इस बदइंतजामी को लेकर सवाल पूछा तो विधायक भड़क उठे. ऐसे में सवाल ये है कि अगर भीड़ पर नियंत्रण की व्यवस्था नहीं थी तो फिर ऐसे आयोजन की क्या जरुरत थी?