दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री पहुंचा, सड़कों पर घना कोहरा, गाड़ी चलाते समय बरतें सावधानी
ABP News Bureau | 30 Dec 2019 10:18 AM (IST)

दिल्ली में आज भी ठंड का रेड अलर्ट है. इसलिए कहीं निकलने से पहले ठंड से बचने के उपाय जरूर कर लें. मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरन भरी कड़ाके की ठंड से अगले 24 घंटों में राहत मिलने का अनुमान जताया है. विभाग ने कहा है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से चल रही पश्चिमी हवाओं की गति में कमी आने और पूर्वी हवाओं का रुख उत्तरी क्षेत्रों में होने के कारण इन इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. हवा के रुख में बदलाव के कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दिन के समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है.