Bihar: पहली बारिश में ही डूबा आधा कटिहार गांव, जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे लोग
एबीपी न्यूज़ | 04 Jul 2020 04:52 PM (IST)

बिहार के कटिहार ज़िले के शिवगंज के लोग पहली बारिश में ही तबाही झेलने को मजबूर हैं. आलम ये है की लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं. छोटे बच्चे, बुजुर्ग सभी घुटने से ऊपर पानी को पार कर एक छोर से दूसरे छोर जा रहे हैं. सरकार ने ख़तरे को भाँपते हुए यहाँ पुल निर्माण का काम तो शुरू किया लेकिन क़रीब 2 साल हो गए अब तक पुल निर्माण का काम पूरा नहीं हो पाया है.