Meerut SP ने अपने 'पाकिस्तान जाओ' बयान पर दी सफाई
ABP News Bureau | 28 Dec 2019 02:03 PM (IST)

मेरठ के एसपी सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 20 दिसंबर को मेरठ में हिंसा हुई. उपद्रवियों को खदेड़ते हुए मेरठ एसपी सिटी अखिलेश नारायण एक गली में घुसे और फिर जो कुछ उन्होंने कहा वो वायरल हो गया. वीडियो वायरल हुआ तो अब उनको सफाई देनी पड़ रही है. कह रहे हैं कि कुछ लड़के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे जिसके बाद ऐसा कहा गया.