CAA पर Mayawati ने दिया बड़ा बयान, विरोध प्रदर्शन को लेकर कही ये बात
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 11:30 AM (IST)

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है. कल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कर्नाटक के मंगलुरू, गुजरात के अहमदाबाद, मुंबई और राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए. यूपी में हुई हिंसा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि विरोध का ये तरीका सही नहीं है. हम भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हैं लेकिन इस तरह की हिंसा दिखाकर प्रदर्शन नहीं करते.