Maharashtra: घुसपैठियों को पकड़ने में लगे Raj Thackeray की पार्टी MNS के कार्यकर्ता
ABP News Bureau | 14 Feb 2020 09:41 AM (IST)

महाराष्ट्र में राज ठाकरे ने घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की मुहिम शुरू की थी. अब उनकी पार्टी के कार्यकर्ता शहर-शहर घुसपैठियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रहे हैं. MNS के कार्यकर्ताओं ने ठाणे से दो बांग्लादेशी महिला परविन शेख और लालबून मुल्ला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों महिलाओं के परिवार के 4 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.