'सरकार कोई मदद नहीं कर रही, पुलिसवाले सिर्फ डंडे मार रहे हैं', मजदूरों का पलायन जारी | Lockdown-2
ABP News Bureau | 19 Apr 2020 02:41 PM (IST)

लॉकडाउन के दूसरे चरण में उन लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है जो दूसरे राज्यों से मुंबई-नासिक जैसे शहरों में रोजी रोटी की तलाश में आए हैं. अब उनके पास ना तो खाने को है और ना ही अपने घरों तक जाने की व्यवस्था. इसीलिए लोग पैदल ही अपने घरों की ओर लौट पड़े हैं.