CAA Protest: विरोध प्रदर्शन की वजह से लखनऊ का केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन बंद
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 11:54 AM (IST)

नागरिक संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन बंद कराया गया. शाम 5 बजे तक के डी बाबू मेट्रो स्टेशन बंद हो गया है. पुलिस की रिपोर्ट के बाद इसे बंद किया गया है. बता दें कि दिल्ली से लेकर कोलकाता और कोलकाता से लेकर गुवाहाटी तक नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. अफवाहों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.