Lockdown: यूपी के मुरादाबाद में कड़ी धूप के बावजूद शराब के लिए लगी लंबी लाइन
ABP News Bureau | 04 May 2020 01:27 PM (IST)

आज से देशभर में लॉकडाउन तीन शुरू हो गया है. कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया था. इसी फैसले के मद्देनजर आज से दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा. हालांकि इस बार लॉकडाउन में कई तरह की छूट दी गई है. आज से देशभर में शराब की दुकाने खुल गई है. इस दौरान शराब की दुकानों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में ठेके के बाहर लाइन लगाकर शराब खरीदने पहुंचे हैं.