'Lockdown से कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिली,इसे बढ़ना चाहिए': KC Tyagi
ABP News Bureau | 28 May 2020 02:14 PM (IST)

लॉक डाउन को लेकर जेडीयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि,लॉक डाउन से संक्रमण रोकने में मदद तो मिली है. इसे बढ़ना चाहिए . सतर्कता और सुरक्षा के साथ रियायत दी जानी चाहिए. आर्थिक हालात बहुत अच्छे नहीं है. कृषि को छोड़कर हर सेक्टर की हालत ख़राब है. जो प्रवासी और ग़रीब मज़दूर हैं , उनके खाते में कुछ पैसा डालना चाहिए क्योंकि उनके पास न खाना है , न मकान है , न टिकट का पैसा है.