Maharashtra में Lockdown 31 जुलाई तक बढ़ा, पहले की तरह Odd Even फॉर्मूले पर जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी
एबीपी न्यूज़ | 29 Jun 2020 04:36 PM (IST)

महाराष्ट्र सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन को जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि दफ्तरों में सीमित स्टाफ के साथ कामकाज किया जाएगा. पहले ही खबर आ गई थी कि 30 जून के बाद राज्य में लॉकडाउन लागू तो रहेगा लेकिन इसमें कुछ शर्तों में ढ़ील देने की बात कही गई थी.