Lockdown: जानिए पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र के बीच क्यों हो रहा विवाद?
ABP News Bureau | 22 Apr 2020 11:26 AM (IST)

ममता बनर्जी ने कल प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर केंद्रीय टीम को बंगाल भेजने के फैसले का विरोध किया था और राज्य के अधिकारों का हवाला दिया था.अब गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को एक चिट्ठी लिखकर केंद्र सरकार के अधिकारों को बताया है.
गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल की सरकार की आपत्तियों पर जवाब देते हुए लिखा है, "केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चुनिंदा जिलों की समीक्षा करने के लिए 19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दो IMCT का गठन किया. इन टीमों में सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के अफसर शामिल हैं. इन टीमों को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 35 के तहत केंद्र सरकार को मिले अधिकार के तहत भेजा गया है.''