Lockdown: आनंद धाम गोशाला हर रोज भर रहा हजारों गरीबों का पेट, देखिए
ABP News Bureau | 01 Apr 2020 09:51 PM (IST)

सवा अरब की आबादी वाला हिंदुस्तान कोरोना के गंभीर संकट से गुजर रहा है. इतनी बड़ी आबादी वाले देश में एक बड़ा तबका ऐसा है जो रोज दिहाड़ी मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पेट भरता है. लॉकडाउन में मजदूरी का कोई जरिया नहीं बचा है, इसीलिए ये भूखे पेट सोने को मजबूर हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो इन लोगों का पेट भरने के लिए 'भगवान' की तरह मदद कर रहे हैं. देखिए आनंद धाम गोशाला से ये रिपोर्ट.