'Lock Down का फैसला सुरक्षा के लिए, इसे बढ़ाया जा सकता है'- पंजाब के CM Amarinder Singh
ABP News Bureau | 22 Mar 2020 12:12 PM (IST)

देश में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए राजस्थान के बाद अब पंजाब को भी लॉकडाउन कर दिया गया है. 31 मार्च तक पंजाब में लॉकडाउन रहेगा. एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में पंजाब के सीएम अमरिंदर सिहं ने कहा है कि लॉकडाउन का फैसला सुरक्षा के लिए गया है..अगर जरूरत पड़ी तो इसका समय बढ़ाया भी जा सकता है.