Bihar में आकाशीय बिजली का कहर, 83 लोगों की गई जान
एबीपी न्यूज़ | 25 Jun 2020 08:48 PM (IST)

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग झुलस गए. कुल 38 जिलों में से 23 जिलों में आकाशीय बिजली का कहर दिखा है. सबसे ज्यादा गोपालगंज में 13 लोगों की मौत हुई है.