Ram Mandir Trust की बैठक में आज क्या-क्या हो सकता है? देखिए
ABP News Bureau | 19 Feb 2020 12:22 PM (IST)

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर आज एक अहम बैठक होने जा रही है. आज शाम करीब पांच बजे राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक होने जा रही है. ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि आज की मीटिंग में राम मंदिर के मॉडल को लेकर कुछ फाइनल बात हो सकती है. आज पता चल सकता है कि विश्व हिंदू परिषद का 90 के दशक का मॉडल चलेगा या नए मॉडल पर मंदिर बनेगा?