Nirbhaya Case: इस साल भी नहीं होगी दोषियों को फांसी, जानें आज कोर्ट में क्या हुआ और आगे क्या होगा?
ABP News Bureau | 18 Dec 2019 08:03 PM (IST)

निर्भया मामले पर दोषियों को इस साल भी सजा नहीं मिलेगी. अदालत की एक और तारीख मिल गई है. यह तारीख 7 जनवरी 2020 की है. मामले की सुनवाई शुरू होते ही निर्भया के हत्यारों के वकील की तरफ से कहा गया कि अभी उनके पास और भी कानूनी विकल्प मौजूद हैं और जब तक वह कानूनी विकल्प खत्म नहीं हो जाते तब तक अदालत जल्दबाजी में उनके खिलाफ डेथ वारंट जारी न करे.