शाहीन बाग क्यों पहुंचे कश्मीरी पंडित ? देखिए
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 09:06 AM (IST)

35 दिनों से शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन रविवार को इस प्रदर्शन में कश्मीरी पंडितो का एक ग्रुप भी आया लेकिन उनकी मांगे बाकी के प्रदर्शनकारियों से अलग थी. दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी गलत अफवाह उड़ी कि 19 जनवरी को शाहीन बाग में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन का जश्न मनाया जाएगा, जिसे बाकायदा जश्न-ए-शाहीन नाम भी दिया गया है. जब ये कश्मीरी पंडित शाहीन बाग पहुंचे तो तस्वीर बिल्कुल इसके उलट दिखी, जहां इन्हें ना सिर्फ अपनी बात रखने का मौका मिला बल्कि शाहीन बाग से समर्थन भी मिला.