Kanpur Encounter: क्या Vikas Dubey को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा था ?
एबीपी न्यूज़ | 04 Jul 2020 06:00 PM (IST)

गुरुवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी कुख्यात अपराधी विकास दुबे को उसके गांव पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था. इस हमले में एक क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इसके अलावा मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल भी हुआ है. पुलिस ने भी दो बदमाशों को मार गिराया था.