Jyotiraditya Scindia ने अपने ट्विटर हैंडल से हटाया कांग्रेस का नाम, अब दी सफाई
ABP News Bureau | 25 Nov 2019 03:51 PM (IST)

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी को लेकर अटकलें जारी हैं. आज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर अकाउंट से अपना 'कांग्रेसी परिचय' हटा दिया है. अपने नए परिचय में उन्होंने खुद को सिर्फ जनसेवक और क्रिकेट प्रेमी बताया है. हालांकि खुद सिंधिया ने ऐसी सभी अटकलों को खारिज किया है.