'जब तक VC जाएंगे नहीं, कैंपस का माहौल ठीक नहीं होगा'- Surajit Mazumdar, JNUTA Secretary
ABP News Bureau | 13 Jan 2020 03:13 PM (IST)

JNUTA Secretary सुरजीत मजूमदार ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि क्लासेस नहीं हो रहीं हैं, क्योंकि क्लासेस के लिए माहौल ही नहीं है. हम एक्स्ट्रा क्लासेस लेने को तैयार हैं, जिन्होंने माहौल बिगाड़ा है वो बताएंगे कब पढ़ाया जाए तो गलत होगा. अध्यापकों में भी भय और डर का माहौल है. वीसी को अपनी कुर्सी छोड़ने होगी. वो जब तक जाएंगे नहीं तब तक माहौल ठीक नहीं होगा. छात्र पढ़ाई करने की स्थिति में नहीं हैं.