बिहार में CAA विरोध के दौरान दिखी जामिया की 'पोस्टर गर्ल'
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 07:42 AM (IST)

बिहार के पूर्णिया में नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन में जामिया की पोस्टर गर्ल लदीदा फरजाना शामिल हुईं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने रैली का आयोजन किया था. बांग्लादेश की सीमा से सटे बिहार के सीमांचल इलाकों में घुसपैठ का मुद्दा सियासी गलियारों में गर्म रहता है. पार्टियां एक-दूसरे पर वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाती रहती हैं. यही वजह है कि CAA के अमल में आने के बाद सीमांचल में ये मुद्दा काफी गर्माया हुआ है.