Jamia Case: AAP ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 05:04 PM (IST)

जामिया की घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगें हैं. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस पूरी घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी चुनाव रुकवाना चाहती है. संजय सिंह ने कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए क्योंकि पुलिस दर्शक बनकर सब देख रही थी.