जबलपुर: स्कूल बस ने बच्ची को मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान
ABP News Bureau | 19 Feb 2020 07:30 AM (IST)

सड़क पर चाहे आप पैदल चले या गाड़ी में या फिर किसी भी टू व्हीलर पर... हादसे बताकर नहीं आते... कभी भी आ जाते हैं. जबलपुर में एक स्कूल बस ने एक बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी. इतना ही नहीं बस ड्राइवर टक्कर मारने के बाद रुका भी नहीं... और वहां से भाग निकला. हालांकि, एक मोटरसाइकिल सवार ने रुककर बच्ची को उठाया. घटना 17 फरवरी की है. मध्यप्रदेश के जबलपुर में गढ़ा इलाके में घटना कैमरे में कैद हुई.